CG Vyapam Admit Card 2025:छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती परीक्षा (WRSE25) के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के तकनीकी स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 (रविवार) को किया जाएगा।
CG Vyapam Admit Card 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) |
विभाग | जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर |
पद | उप अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी) |
परीक्षा का नाम | WRSE25 भर्ती परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 20 जुलाई 2025 (रविवार) |
प्रवेश पत्र जारी | 14 जुलाई 2025 (सोमवार) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
एडमिट कार्ड वेबसाइट | vyapam.cgstate.gov.in |
How to Download CG Vyapam Admit Card 2025
- आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- “Admit Card” सेक्शन में जाएं।
- WRSE25 परीक्षा का चयन करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
नोट: एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
CG Vyapam WRSE25 Admit Card 2025 Important Dates
घटना | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 22 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जून 2025 |
सुधार अवधि | 21 जून – 23 जून 2025 |
प्रवेश पत्र जारी | 14 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | 20 जुलाई 2025 |
परीक्षा से जुड़े निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से कम-से-कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ रखें।
- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
- परीक्षा में निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें।
जल संसाधन विभाग WRSE25 भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें और सभी निर्देशों का पालन करें। परीक्षा की विस्तृत जानकारी और अपडेट्स के लिए vyapam.cgstate.gov.in की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
Also Read: CG Vyapam Pharmacist Recruitment 2025
Important Links
CG Vyapam Junior Engineer Admit Card 2025 Link | Click Here (OUT) |
CG Vyapam WRSE25 Admit Card Notice | Download Here |
Official Website Link | vyapamcg.cgstate.gov.in |
CG Vyapam Whatsaap | Join Group |
Join Telegram | Click Here |